Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमहाशिवरात्रि पर CM मान और पत्नी ने मंदिर में टेका माथा, इसी...

महाशिवरात्रि पर CM मान और पत्नी ने मंदिर में टेका माथा, इसी महीने आने वाली है खुशी भी

NRI SANJH JALANDHAR (8 March)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर इसी महीने खुशियां आने वाली हैं। इससे पहले वे परिवार की खुशियों व सलामती के लिए आज शुक्रवार शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने मोहाली के फेज 11 में स्थित शिव मंदिर में माथा टेका है। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी साथ हैं।

सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने मोहाली फेज 11 के शिव मंदिर में दर्शन कर पूजा की है। भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ सारी मनोकामनाएं पूरी हों। सभी खुश व सेहतमंद रहें। सीएम मान और डॉ. गुरप्रीत कौर ने इस दौरान इकट्‌ठे जल पर जल चढ़ाया और पंच-स्नान भी करवाया। कुछ समय मंदिर में शिवलिंग के आगे बैठ पूजा भी की।

जनवरी में सीएम ने सांझा की थी खुशी

दरअसल, सीएम भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ जुलाई 2022 में शादी की थी। बीते साल के अंतिम महीनों में सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने सार्वजनिक कार्यक्रमों मं जाना कम कर दिया था। इसके बाद 26 जनवरी को लुधियाना में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके घर खुशियां आने की बात कही थी।

सीएम ने बताया था कि उनकी पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट है। स्पष्ट है कि अब उनकी पत्नी की प्रेग्नेंसी को तकरीबन 9 महीने पूरे हो चुके है और इस महीने किसी भी वक्त उनके घर खुशियां आ सकती हैं।

सीएम ने दिया था टेस्ट ना करवाने का संदेश

दरअसल, सीएम भगवंत मान ने लुधियाना मंच से प्रेग्नेंसी के बीच टेस्ट ना करवाने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा था- उनकी पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट है और मार्च महीने में उनके घर खुशियां आने वाली हैं। लेकिन उन्होंने टेस्ट नहीं करवाया है। वे सिर्फ चाहते हैं, जो भी आए स्वस्थ आए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments