NRI SANJH JALANDHAR (8 March)
राजस्थान के कोटा शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली जा रही शिव बारात के दौरान करंट की चपेट में आने से करीब 14 बच्चे झुलस गए। कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुई घटना से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को ले जाकर MBBS अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं।


