Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लिस्ट

मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लिस्ट

NRI SANJH JALANDHAR (26 February)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च के महीने में छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, त्योहारों की वजह से मार्च में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद। वहीं बैंक की छुट्टियों को आप आरबीआई की आधिरकारिक वेबसाइट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx)  पर देख सकते है। केंद्रीय बैंक द्वारा घोषित किए गए बैंकिंग हॉलिडे में दूसरे व चौथे शनिवार के साथ ही रविवार के साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं।

आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक, बैंक रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं।  RBI ने 1, 8, 22, 25, 26, 27 और 29 मार्च को छुट्टियों की घोषणा की है।  इसके अलावा, महीने में 3,10,17, 24 और 31 मार्च को पांच रविवार और 9 और 23 मार्च को दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। 

Bank Holidays in March

1 मार्च: चपचार कुट (मिजोरम)

3 मार्च: रव‍िवार

8 मार्च: महाशिवरात्रि (त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्‍च‍िम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, मेघालय को छोड़कर)

9 मार्च: महीने का दूसरा शनिवार

10 मार्च: रव‍िवार

17 मार्च: रव‍िवार

22 मार्च: बिहार दिवस (बिहार)

23 मार्च: महीने का चौथा शनिवार

24 मार्च: रव‍िवार

25 मार्च: होली (कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड, बिहार, श्रीनगर को छोड़कर)

26 मार्च: याओसांग दूसरा दिन/होली (ओडिशा, मणिपुर, बिहार)

27 मार्च: होली (बिहार)

29 मार्च: गुड फ्राइडे (त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)

31 मार्च: रव‍िवार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments