Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलईडी के समन पर आज भी पेश नहीं हो रहे अरविंद केजरीवाल

ईडी के समन पर आज भी पेश नहीं हो रहे अरविंद केजरीवाल

NRI SANJH JALANDHAR (26 February)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर ED के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल अभी ईडी नहीं जाएंगे। यह मामला कोर्ट में है और कोर्ट में अगली सुनवाई 16 मार्च को है। रोज समन भेजने की जगह ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करे। हम पर INDI गठबंधन छोड़ने के लिए इस तरह का दबाव बनाया जा रहा है, हम इसे नहीं छोड़ेंगे. मोदी सरकार हम पर इस तरह दबाव न बनाए।

ईडी ने केजरीवाल को पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था. इस समन पर वह पेश नहीं हुए. दूसरा समन ईडी ने 21 दिसंबर 2023 को भेजा, इसमें भी दिल्ली के सीएम पेश नहीं हुए. 3 जनवरी 2024 को ईडी की तरफ से तीसरा समन अरविंद केजरीवाल को भेजा गया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए. 17 जनवरी 2024 को ईडी ने चौथा समन भेजा, लेकिन केजरीवाल एक बार फिर गैरहाजिर रहे. 2 फरवरी 2024 को ईडी ने पांचवां समन भेजा, लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए. 14 फरवरी को छठा समन भेजकर 19 फरवरी को ईडी ने बुलाया, लेकिन केजरीवाल फिर पेश नहीं हुए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments