Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलभारत-मालदीव विवाद के बीच DHONI का वीडियो वायरल

भारत-मालदीव विवाद के बीच DHONI का वीडियो वायरल

NRI SANJH JALANDHAR (8 January)

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों पर मालदीव के मंत्रियों की कुछ टिप्पणियों पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत सरकार ने जहां इस मामले में देश में मालदीव के राजनयिक को तलब किया है वहीं सोशल मीडिया पर हर भारतीय इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। क्रिकेटर्स भी इनमें पीछे नहीं रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग से लेकर इरफान पठान तक, कई क्रिकेटर्स ने भारत और पीएम मोदी के इस अपमान को लेकर निराशा जाहिर की है। इन सब के बीच एमएस धोनी का एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो इस विवाद पर पूरी तरह फिट बैठ रहा है।

धोनी इस वीडियो में कह रहे हैं, मैंने सफर तो बहुत किया, लेकिन छुट्टियां मनाने के मकसद से नहीं। क्रिकेट खेलने के दिनों में मैं अलग-अलग देशों में जरूर गया। लेकिन मैंने ज्यादा कुछ देखा नहीं क्योंकि क्रिकेट पर ही फोकस रहता था। मेरी पत्नी को सफर पसंद है. तो अब मेरा प्लान है कि हमें वक्त मिल रहा है तो हम यात्राएं करें. हम भारत को देखने से ही अपनी यात्रा शुरू करना चाहते हैं. हमारे यहां कई खूबसूरत जगह हैं. तो मैं कहीं और जाने से पहले इन्हें देखना चाहूंगा।

सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स पीएम मोदी पर मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणी को शर्मनाक बता रहे है। यूजर्स भारतीयों से पर्यटन के लिए मालदीव की बजाय भारत में ही अलग-अलग खूबसूरत स्थलों को चुनने का आग्रह किया है. भारत की कई बड़ी शख्सियतें भी मालदीव की जगह भारत को एक्सप्लोर करने की सलाह दे रही हैं. इसी क्रम में धोनी के पुराने वीडियो को शेयर किया जा रहा है । इस वीडियो में धोनी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह अब सबसे पहले पूरे भारत में घुमना चाहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments