Sunday, June 7, 2026

Google search engine
Homeपंजाबठगों ने जालंधर पुलिस कमिश्नर की बनाई फेक आई डी, पैसे मांगने...

ठगों ने जालंधर पुलिस कमिश्नर की बनाई फेक आई डी, पैसे मांगने के लिए लोगों को भेज रहे मैसेज

NRI SANJH JALANDHAR(14 February)

पंजाब के जालंधर पुलिस कमिश्नर IPS स्वप्न शर्मा की फेक फेसबुक ID साइबर ठगों ने बनाई है। ठग लुधियाना में कई लोगों को मैसेज पर संदेश भेज चुके हैं। पुलिस कमिश्नर शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। ये फेसबुक ID फेक बनी है। ID बनाने वाले पर जल्द कार्रवाई की जा रही है।

लोगों से भी अनुरोध है कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम की बनी ID से संदेश भेज किसी तरह का झांसा देने की कोशिश करे तो सतर्क रहें।

जानकारी देते हुए लुधियाना चंडीगढ़ रोड के रहने वाले सोनू ने बताया कि वह सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक रहते हैं। उन्हें स्वप्न शर्मा के नाम से बनी फेसबुक ID से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने एक्सेप्ट की। कुछ दिन बाद अचानक से मैसेज आया। ठग ने उनका हाल चाल पूछा। जिसके बाद उसने उनका नंबर लिया। चैटिंग पर उससे बातचीत शुरू की।

CRPF के अधिकारी ने बेचना है सामान कहकर फंसा रहे

सोनू के मुताबिक उस व्यक्ति ने उसे कहा कि मेरा एक दोस्त संतोष कुमार है, वह आपको कॉल करेगा। वह CRPF में ऑफिसर है। उसकी ड्यूटी ट्रांसफर हो गई है। वह अपना फर्नीचर आइटम सेल करना चाहता है। सभी आइटम नई और अच्छी कंडीशन में है। अगर तुम्हें पसंद है तो खरीद लो।

फोन कर आवाज सुन किया कट

इसी तरह कैलाश नगर रोड के रहने वाले सौरव अरोड़ा को भी स्वप्न शर्मा की फेक फेसबुक ID से मैसेज आया। उस व्यक्ति ने भी संतोष नाम के CRPF अधिकारी का तबादला हो जाने के कारण फर्नीचर आइटम बेचने की बात कही। सौरव ने कहा कि संतोष नाम के व्यक्ति ने उसे फोन भी किया, लेकिन जब उसने उससे बात की तो वह फोन कट कर गया।

सोनू और सौरव के मुताबिक ठग लगातार अधिकारियों का नाम लेकर फेक ID बना रहे हैं। पुलिस को इस मामले में सख्त एक्शन लेते

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments