Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सजालंधर जिमखाना चुनाव नतीजे: कुकरेजा जूनियर वाइस प्रधान, अनु माटा जॉइंट सेक्रेटरी,...

जालंधर जिमखाना चुनाव नतीजे: कुकरेजा जूनियर वाइस प्रधान, अनु माटा जॉइंट सेक्रेटरी, कुक्की बहल होनरेरी सेक्ट्री व सौरभ खुल्लर बने कैशियर

NRI SANJH JALANDHAR (11 March)

जालंधर जिम खाना क्लब में एक बार फिर कुक्की बहल का राज होगा। सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार कुक्की बहल 265 वोटों से चुनाव जीते। उन्होंने अचीवर्स के तरुण सिक्का को हराया। कैशियर पद पर सौरभ खुल्लर 135 वोट से जीते, जॉइंट सक्रेटरी पद पर 365 वोटों से अनु माटा चुनाव जीती। जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर 718 वोटों के साथ अमित कुकरेजा सभी पदों पर सबसे अधिक वोट लेकरचुनाव जीते।

एग्जीक्यूटिव पद पर विपन झांजी 1450 वोटों के साथ पहले नंबर पर रहे। शालीन जोशी एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते उन्हें 1000 से अधिक वोट पड़े। शालिनी कालरा 1208 वोटों के साथ एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीती, 1266 वोटों के साथ नितिन बहल एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते।

1050 वोटों के साथ अतुल तलवाड़ चुनाव जीते। 1215 वोट के साथ हरप्रीत सिंह गोल्डी चुनाव जीते। सोमरसेट स्कूल के चेयरमैन मोहिंदर सिंह 1266 वोट लेकर चुनाव जीते। विन्नी धवन शर्मा 1041 वोटों के साथ एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीती।

जगजीत सिंह पप्पू कंबोज 989 वोटों के साथ एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते। राजीव बांसल एग्जीक्यूटिव पद का चुनाव जीते।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments