NRI SANJH JALANDHAR (10 March)
जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर इस बार मेंबरों ने काफी उत्साह दिखाया है। 4000 मेंबरों में से इस बार 2935 मेंबरों ने वोट डाली है। पिछले चुनाव में 1800 के करीब ही वोटिंग हो पाई थी। पिछली बार यूनाइटेड प्रोगेसिव ग्रुप विजेता रहा था और इस बार देखना है कि अचीवर्स ग्रुप जीता है या फिर यूनाइटेड। क्योंकि दोनों तरफ वह डालने में मेंबरों ने काफी उत्साह दिखाया है। शाम 5 बजे जैसे ही मतदान खत्म हुए तो तुरंत गिनती शुरू कर दी गई। दोनों ग्रुपों के मेंबर अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
प्रशासन के प्रबंधों से नाखुश दिखे मेंबर
वहीं प्रशासन की तरफ से जिम खाना क्लब के मेंबरों के लिए जो प्रबंध वोट डालने के लिए किए गए थे। उनसे तकरीबन कोई भी मेंबर खुश नहीं था। मेंबरों का कहना था कि सीनियर सिटीजन के लिए कोई अलग से बेंच नहीं बनाया गया और न ही कोई बैठने के लिए जगह दी गई है।


