Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटकुछ खट्टा हो जाए फिल्म से गुरु रंधावा करने जा रहे हैं...

कुछ खट्टा हो जाए फिल्म से गुरु रंधावा करने जा रहे हैं एक्टिंग डेब्यू, टीजर रिलीज

NRI SANJH JALANDHAR (30 JANUARY)

‘सिंगिंग की दुनिया में धाक जमाने के बाद अब गुरु रंधावा बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ का मंगलवार को टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में गुरु रंधावा के साथ ही अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

गुरु रंधावा फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ से दर्शकों के दिलों पर छाने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए वह लिखते हैं, ‘सिरफिरे मजनू और खूबसूरत लैला के चार्म के ट्विस्ट के साथ चॉकलेट की तरह एक मीठी प्रेम कहानी आपके सामने पेश है’।

कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के गाने ‘बोतलें खोलो’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। इस गाने को खुद गुरु रंधावा ने गाया है। इस गाने को मीत ब्रदर्स ने डायरेक्ट किया था और मीत ब्रदर्स संग काम करने के बारे में गुरु रंधावा ने कहा कि उनके साथ काम करना बहुत स्पेशल था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments