Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सकांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी हुए AAP के, CM मान...

कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी हुए AAP के, CM मान ने खुद करवाया शील

NRI SANJH JALANDHAR (9 March)

बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद उन्हें AAP में शामिल करवाया है। इसकी फोटो भी सामने आ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फतेहगढ़ साहिब की लोकसभा सीट से पार्टी उन्हें मैदान में उतार सकती है।

जीपी चन्नी ग्रुप से नाराज थे। क्योंकि चन्नी अपने भाई मनोहर सिंह को बस्सी पठाना विधानसभा से से चुनाव लड़वाना चाहते थे पर ऐसा हुआ नहीं। विधानसभा चुनावों के दौरान चन्नी के भाई ने आजाद चुनाव लड़ा था। जिस कारण जीपी और चन्नी के बीच कॉल्ड वॉर चल रही थी।

2022 में AAP नेता से हारे थे जीपी

गुरप्रीत सिंह जीपी मोहाली के रहने वाले हैं। उन्हें 2017 में विधानसभा चुनाव में बस्सी पठाना से कांग्रेस ने टिकट दी थी। जीपी ने AAP के संतोख सिंह सलाना और अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को हराया था। वहीं 2022 के चुनाव में वह AAP के रूपिंदर सिंह हैप्पी से हार गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments