NRI SANJH JALANDHAR (9 March)
शंभू व खनौरी बार्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। महिला दिवस पर हजारों की संख्या में बार्डर पर महिलाओं ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इससे किसान आंदोलन को और बढ़ावा मिला। 14 मार्च को दिल्ली महापंचायत है। जिसे किसान मजदूर महापंचायत का नाम दिया गया है। लेकिन उससे पहले 10 मार्च को देशभर में किसानों का रेल रोको आंदोलन 4 घंटे तक किया जाएगा। इस बारे में मोर्चे के प्रमुख सरवन सिंह पंधेर ने जानकारी देते हुए कि पंजाब के 22 जिलों में किसान ट्रेनों का चक्का जाम करेगें। मोदी सरकार को ये एक सांकेतिक ऐलान भी है और ट्रेलर भी। महापंचायत के बाद अगर उनका कोई हल नहीं निकलता है तो जत्थेबंदियों के साथ मिलकर फैसला लिया जाएगा कि ट्रेनों के पहिए कब तक जाम किए जाएं।
केवल फाटकों पर ही दिया जाए धरना
पंधेर ने कहा कि किसानों से अपील है कि धरना के केवल रेलवे स्टेशनों और फाटकों पर ही दिया जाए। इससे किसी का नुकसान नहीं होगा। अगर रेलवे ट्रैक पर देते हैं तो ट्रेन के कारण जान भी जा सकती है। इसलिए धरने के दौरान पूरी एहतियात बरती जाए। इसलिए अपील है कि केवल रेलवे स्टेशन और फाटक पर ही ट्रेनो को रोका जाए। इसलिए सभी देशवासियों से अपील है कि वह सहयोग करें। लोगों से भी अपील है कि 12 बजे से लेकर 4 बजे तक ट्रेनों में सफर न करें तो बढ़िया रहेगा।
खनौरी बार्डर पर गोली कांड में अधिकारियों पर हो कारवाई
पंधेर ने कहा कि खनौरी बार्डर पर जिन अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के आदेशों पर गोली चलाई है। उन पर कारवाई होनी चाहिए। इस दिन ड्यूटी पर एसडीएम और ड्यूटी मेजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मचारी व फोर्स के जो लोग मौजूद थे। उन पर बायनेम पर्चा होना चाहिए। इस बारे में सभी को पता है।
इन जिलों में रोकी जाएगीं ट्रेनें
अमृतसर में देवी दास, रईया, कत्थू नंगल, जयंती पुर, कोटलां गुज्जर, जहांगीर, पंधेर फाटक, तरनतारन खडूर, पट्टी, गुरदासपुर रेलवे स्टेशन, भंगाला, बटाला, फतेहगढ़ चुढ़ियां, होशियारपुर, टांडा, जालंधर कैंट स्टेशन, फिल्लौर, फगवाड़ा, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, बस्ती टैंटा वाली गुरु हरसरराए, मक्खू, फरीदकोट स्टेशन, जैतों, मोगा स्टेशन, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मलेरकोटला, अहमदगढ़, मानसा, सुनाम, शंभू, मोहाली, पठानकोट दीनानगर, लुधियाना में समराला, मुल्लांपुर जगराओं, रोपड़।


