Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
HomeपंजाबPSEB ने स्कूलों को जारी किए सख्त आदेश, देरी होने पर लगेगा...

PSEB ने स्कूलों को जारी किए सख्त आदेश, देरी होने पर लगेगा जुर्माना

NRI SANJH JALANDHAR (12 March)

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने उन सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर कार्रवाई की है, जिन्होंने सेशन 2023-24 के लिए क्लास 9 और 11 में बाहरी राज्यों या अन्य बोर्डों से प्रवेश पाने वाले स्टूडेंट्स की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है। जांच के दौरान कुछ स्कूलों के दस्तावेज भी अधूरे पाए गए।

प्रक्रिया पूरी न होने पर रिजल्ट रोकने की चेतावनी

अब स्कूलों को 28 मार्च तक पूरी प्रक्रिया पूरी कर दस्तावेज बोर्ड हेडऑफिस में जमा कराने होंगे। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो स्टूडेंट्स को रिजल्ट को लेकर परेशानी हो सकती है। उनका रिजल्ट रोक दिया जाएगा। 

ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स में आ रहीं हैं दिक्कतें

राज्य में कई स्कूल 9वीं और 11वीं क्लास के बाहरी राज्यों से आए स्टूडेंट्स को प्रवेश दे देते हैं। पर उनके रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्यमेंट्स पूरे नहीं होते हैं। लगातार स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन फॉर्म भरने में कमियां आ रही हैं। बोर्ड ने ऐसे स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने के बजाय एरर लगा दिए थे। स्कूल इसे अपनी लॉग इन आईडी पर भी चैक कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई करनी होगी। 

देरी होने पर लगेगा जुर्माना

PSEB के मुताबिक अब स्कूलों को 28 मार्च तक सभी दस्तावेज बोर्ड मुख्यालय में जमा कराने होंगे। इसके बाद देरी होने पर 30 अप्रैल तक प्रति स्टूडेंट 500 रुपये लेट शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद 1,000 रुपये। इसके साथ ही साल  2023-24 के लिए जिन स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन में  एरर होगा उनका रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments