Sunday, April 19, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलMoon Mission, अपोलो के बाद पहली कामयाबी, प्राइवेट कंपनी इंटुएटिव मशीन्स ने...

Moon Mission, अपोलो के बाद पहली कामयाबी, प्राइवेट कंपनी इंटुएटिव मशीन्स ने उतारा

NRI SANJH JALANDHAR (24 February)

अमेरिका की एक प्राइवेट कंपनी इंटुएटिव मशीन्स चंद्रमा पर अपना मिशन लैंड कराने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई। कंपनी के IM-1 मिशन को यह उपलब्‍ध‍ि मिली है। खास बात यह है कि अपोलो मिशन के बाद पहली बार अमेरिका बेस्ड किसी मिशन ने चंद्रमा पर लैडिंग की है।

इंटुएटिव मशीन्स की वेबसाइट के अनुसार IM-1 मिशन के तहत भेजे गए ओडीसियस (Odysseus) नाम के लैंडर ने चांद पर कदम रख लिया है। कंपनी के सीईओ स्टीव अल्टेमस ने कहा कि हम सतह पर हैं और ट्रांसमिशन कर रहे हैं। चंद्रमा पर आपका स्वागत है।

बता दें कि इससे पहले जितने भी मिशन लैंड हुए हैं वो सभी सरकारी एजेंसियों के मिशन थे। सालों पहले जब इंसान चांद पर पहुंचा था तो उस मिशन को अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा(NASA) ने सफल बनाया था। रूस और चीन की सरकारी एजेंसियां भी चांद पर अपने मिशन पहुंचा चुकी हैं।

भारत ने भी पिछले साल चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की थी, जो भारत की सरकारी एजेंसी इसरो का मिशन था। शुक्रवार(24 फरवरी) को ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्राइवेट कंपनी के मून लैंडर ने चांद पर कदम रखा हो। इससे सबसे पहले कोशिश साल 2019 में एक इस्राइली कंपनी ने की थी। लेकिन वह फेल हो गई थी। पिछले साल जापान की प्राइवेट कंपनी ने भी अपना मिशन चांद पर भेजा था, लेकिन लैंडिंग के दौरान वह क्रैश हो गया। अब इंटुएटिव मशीन्स को यह कामयाबी मिली है।

IM-1 मिशन रिकॉर्ड 8 दिनों में चांद पर पहुंच गया। 15 फरवरी को इसने स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन-9 रॉकेट की मदद से उड़ान भरी थी। मिशन उसी रूट से चांद पर गया, जिस रूट से करीब 50 साल पहले अपोलो मिशन को भेजा गया था। अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा ने इस मिशन के लिए कंपनी के साथ करीब हजार करोड़ रुपए का कॉन्‍ट्रैक्‍ट किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments