Monday, June 1, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलMaldive राष्ट्रपति के बदले सुर, भारत को दी गणतंत्र दिवस की बधाई,...

Maldive राष्ट्रपति के बदले सुर, भारत को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- हमारी सदियों पुरानी दोस्ती

NRI SANJH JALANDHAR (26 January)

प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप की तस्वीरों पर हुए विवाद के बाद बीते कुछ समय से भारत और मालदीव के संबंधों में खटास चरम पर है। लेकिन इस तनातनी के बीच राष्ट्रपति मुइज्जू ने दोनों देशों के बीच के संबंधों की दुहाई दी है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में मुइज्जू ने राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए दोनों देशों के बीच के संबधों और आपसी सम्मान पर जोर दिया. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में भारत के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए मालदीव के लोगों और सरकार की ओर से भारत के लोगों और सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मालदीव और भारत की दोस्ती सदियों पुरानी है

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव की सरकार के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के इस दौरे की कुछ तस्वीरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद गहराया। मामले पर विवाद बढ़ने के बाद इन तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments