Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसICC अवॉर्ड्स में भारत का दबदबा, पाकिस्तान गायब… देखें पूरी लिस्ट

ICC अवॉर्ड्स में भारत का दबदबा, पाकिस्तान गायब… देखें पूरी लिस्ट

NRI SANJH JALANDHAR (26 January)

आईसीसी की ओर से साल 2023 लिए अवार्ड्स की लिस्ट जारी की जा चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। भारत के विराट कोहली और सूर्य कुमार यादव भी बड़े अवॉर्ड्स जीतने में कामयाब रहे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से साल 2023 के लिए अवार्ड्स का ऐलान कर दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए। वहीं इंग्लिश क्रिकेटर नेट-साइवर ब्रंट ने महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता।

वही आईसीसी अवॉर्ड्स 2023 से पाकिस्तान का पत्ता साफ हो गया। पाकिस्तान का कोई भी प्लेयर (महिला और पुरुष दोनों वर्ग) न तो अवॉर्ड जीत पाया। साथ ही किसी भी पाकिस्तानी प्लेयर को आईसीसी की टेस्ट, वन–डे या टी20 टीम में जगह नहीं मिली। खास बात यह है कि युगांडा और जिम्बाब्वे के प्लेयर्स भी ICC मेन्स T20I टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।

ICC अवॉर्ड्स 2023 की पूरी लिस्ट-

  1. वूमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर (राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी): नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
  2. वूमेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
  3. वूमेन्स ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर: चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)
  4. इमर्जिंग वूमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: फोबो लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)
  5. वूमेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: क्वीनटोर एबेल (केन्या)
  6. मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर: विराट कोहली (भारत)
  7. मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी): पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
  8. मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)
  9. मेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: सूर्यकुमार यादव (भारत)
  10. इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)
    11.मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बास डी लीडे (नीदरलैंड्स)
    12.आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर: रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड)
  11. ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड: जिम्बाब्वे

ICC मेन्स T20I टीम 2023: फिल साल्ट, यशस्वी जायसवाल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), मार्क चैपमैन, सिकंदर रजा, अल्पेश रमजानी, मार्क अडायर, रवि बिश्नोई, रिचर्ड नगारवा।

ICC मेन्स टेस्ट टीम 2023: उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, केन विलियमसन, जो रूट, ट्रेविस हेड, रवींद्र जडेजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), आर. अश्विन, मिचेल स्टार्क, स्टुअर्ट ब्रॉड।

ICC मेन्स ODI टीम 2023: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, एडम जाम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

ICC वूमेन्स ODI टीम 2023: फोबे लिचफील्ड, चमारी अटापट्टू (कप्तान), एलिसा पेरी, एमेलिया केर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, ऐश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, नादिन डी क्लार्क, ली ताहुहू, नाहिदा अख्तर।

ICC वूमेन्स T20I टीम 2023: चमारी अटापट्टू (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, एमेलिया केर, एलिसा पेरी, ऐश्ले गार्डनर, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेगन शूट।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments