NRI SANJH JALANDHAR (8 JANUARY)
मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटिल स्टेडियम में मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज जीतना चाहेगी। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।
भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2024 टी20 विश्व कप के साल की शुरुआत इस फॉर्मेट में जीत के साथ करने का मौका है भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 सीरीज में से केवल एक में जीत दर्ज की है। जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने एकमात्र सीरीज 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया में जीती थी.
भारत के लिए हरमनप्रीत कौर की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. भारतीय कप्तान सभी फॉर्मेट में पिछले 10 मैच में अर्धशतक जड़ने के नाकाम रही हैं। वह पिछली 11 पारियों में सात बार दोहरे अंक में पहुंचने में भी नाकाम रही हैं।

दोनों टीम इस प्रकार हैं-
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सेइका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, टिटास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा और मीनू मणि.
ऑस्ट्रेलिया: डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (कप्तान), जेस योनासेन, एलेना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम.


