Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलटी-20 सीरीज में फिर से खेलेगें रोहित और विराट, 11 जनवरी को...

टी-20 सीरीज में फिर से खेलेगें रोहित और विराट, 11 जनवरी को होने जा रही शुरु

NRI SANJH JALANDHAR (8 JANUARY)


अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरु होने जा रही टी-20 सीरिज में रोहित और विराट भी खेलेगें। टी-20 वर्ल़्ड कप के सेमीफाइनल में हाल के बाद करीब एक साल से दोनो टी-20 इंटरनेशन मैच नहीं खेले थे। लेकिन अब दोनो एक साथ मैदान में नजर आएगें। क्रिकेट के दिग्गजों के अनुसार बोर्ड टी-20 वर्ल्ड कप में भी करीब-करीब वही टीम उतारना चाहता है जो पिछले वनडे वर्ल्ड कप में खेली थी। वनडे वर्ल्ड कप में भारत भले ही खिताब नहीं जीत पाया, लेकिन भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेली। जब भी भारत की टीम मैदान में उतरी है उसका रवैय्या आक्रामक रहा है।

वर्ल्ड कप से पहले इस फॉर्मेट में भारत के पास यही तीन इंटरनेशनल मैच बचे हैं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और उसके बाद IPL में खेलेंगे। IPL की फॉर्म वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्शन का पैमाना बनेगी, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ इन तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों को इग्नोर नहीं किया जा सकता है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं। जब भी रोहित और विराट एक साथ वर्ल्ड कप खेले हैं। वह जीत नहीं पाए।

नडे वर्ल्ड कप में खेले भारत के 8 से 9 खिलाड़ी अगले टी-20 वर्ल्ड कप में भी खेलने के मजबूत दावेदार हैं। इनमें रोहित और विराट के अलावा शुभमन गिल, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी शामिल हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए घोषित टीम में श्रेयस अय्यर, जडेजा, हार्दिक सूर्या, बुमराह, शमी और सिराज शामिल नहीं हैं। इनमें से ज्यादातर को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। जबकि हार्दिक, सूर्या और शमी अभी चोटिल हैं।

युवा खिलाड़ियों को को मिल सकता है मौका
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जितेश शर्मा और रवि बिश्नोई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments