Tuesday, October 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलराहुल गांधी ने एक्स पर 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्' लिखा !

राहुल गांधी ने एक्स पर ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ लिखा !

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुबह-सुबह ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ लिखकर त्रिपुंड के सिंबल को शेयर किया है. यह भगवान शिव की उपासना से जुड़े आध्यात्मिक प्रतीक है. सत्यम् यानी जो सत्य है. शिवम् यानी जो कल्याणकारी है और सुंदरम् अर्थात जो कल्याणकारी है,

वहीं संसार में सबसे सुंदर है, आनंदमयी है।राहुल गांधी ने ये पोस्ट ऐसे समय में किया है जब वो कल ही मानहानि के एक मामले में बरी हुए हैं. ये मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर दिए गए बयान से जुड़ा था. नेता प्रतिपक्ष इन दिनों एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर भी हमलावर है।

12 अक्टूबर को राहुल गांधी ने एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले आगे की रणनीति को लेकर कहा था कि मेरी प्रियंका गांधी से बातचीत हुई थी. मैंने उसे कहा कि ये ये शिव का डांस है, शिव बारात है. कोई प्लान नहीं है. हमने कोई प्लान नहीं किया है. बगैर प्लान का काम किया.

सफलता मिली. शिव का डांस चल रहा है. कोई भी आ सकता है.आज 27 अक्टूबर को एसआईआर के खिलाफ राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों चुनाव आयोग समेत अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया था. माना जा रहा है कि राहुल गांधी का आज का पोस्ट एसआईआर के मुद्दे पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments