Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
HomeपंजाबCBSE और PSEB के जाली सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य...

CBSE और PSEB के जाली सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 600 सर्टिफिकेट बरामद

NRI SANJH JALANDHAR (19 JANUARY)

जालंधर कमिश्रनरेट पुलिस ने CBSE और PSEB के जाली सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य को 600 जाली सर्टिफिकेट के साथ गिरफ्तार किया है। ज्वाइंट कमिश्रनर संदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फतेहपुरी मोहल्ला टांडा रोड पर CBSE और PSEB के जाली सर्टिफिकेट बनाकर 20 से 25 हजार रुपए में बेचे जाते हैं। जब उनकी टीमों ने छापेमारी की तो मौके पर 600 के करीब जाली सर्टिफिकेट बरामद हुए हैं। जो प्रिंट करने बाकी थे। इस मामले को गहराई से जांचा जा रहा है। वहीं दूसरे केस मे थाना कैंट के अधीन हुए मर्डर की मिस्ट्री को सुलझा दिया है। इन दोनों केसों को लेकर प्रैस कांफ्रेंस की गई।


हर एंगल से की जाएगी जांच
ज्वाइंट कमिश्रनर संदीप शर्मा ने बताया कि CBSE और PSEB के जाली सर्टिफिकेट बनाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी पहचान अमन डाबर और राघव के रुप में हुई है। इस मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी। ये भी पता लगाया जाएगा कि सर्टिफिकेट की मान्यता के लिए क्या एजुकेशन बोर्ड व सीबीएसई के साथ संपर्क किया जाता था और कौन से अधिकारी इसमें शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि सर्टिफिकेट का इस्तेमाल और कहां पर हो रहा था। किन किन लोगों को बनाकर दे चुके हैं।।
दोस्त की हत्या कर भागने की फिराक में था आरोपी
ज्वाइंट कमिश्रनर संदीप शर्मा ने बताया कि थाना कैंट के अधीन आते इलाके में 5 जनवरी को मर्डर हो गया था। जिसको लेकर थाना कैंट और एसीपी ने टीमों को तैयार किया और छापेमारी शुरु कर दी। मर्डर करने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संदीप शर्मा ने बताया कि मरने वाले की पहचान चंचल राए और मर्डर करने वाले की पहचान बलेश्वर राए के रुप मे हुई है। दोनो दोस्त थे और 5 रुपए की खातिर झगड़ा हुआ था। चंचल राए पर बलेश्वर रपाए के सिर पर डंडा मार दिया था। जिसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी बलेश्वर बिहार भागने की फिराक में था। लेकिन समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments