जगराओं में लुटेरों ने वेरका के जनरल मैनेजर को बंधक बनाकर मारपीट की और 2 लाख रुपये भी लूटकर फरार हो गए। फिरोजपुर वेरका के जनरल मैनेजर (Verka Ferozepur GM) डॉ. सुरजीत सिंह भदौड़ अपनी कार में जगराओं से गुजर रहे थे तब यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, वेरका डेयरी फिरोजपुर में जीएम के पद पर तैनात डॉ. सुरजीत सिंह भदौड़ जब अपनी कार में जगराओं से गुजर रहे थे।
इसी बीच पता चला है कि जगराओं सिटी थाना इलाके में पीछे से कार में आए कुछ युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया। बताया जा रहा है कि कार रुकवाने के बाद युवक डॉ. सुरजीत सिंह को मोगा साइड ले गए, जहां उन्हें बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह घायल हो गए।
जहां हमलावरों ने GM वेरका डॉ. सुरजीत सिंह के फोन से करीब 2 लाख रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और मौके से फरार हो गए, जिसके बाद GM वेरका ने पिछले जगराओं पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। बाद में लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल में पुलिस चौकी इंचार्ज आत्मा सिंह ने उनके बयान दर्ज किए।


