NRI SANJH JALANDHAR (19 JANUARY)
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन SFJ से जुड़े 3 गुर्गों को पंजाब में पुलिस ने अरेस्ट किया है। इन गुर्गों को आंतकी पन्नू की तरफ से पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में खालिस्तानी झंडे एवं पोस्टर लगाने का काम दिया गया था। पुलिस की स्पेशल सेल की तरफ से पूछताछ की जा रही है। वहीं 26 जनवरी से ठीक पहले पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बनूड़ से तीनों को गिरफ्तार कर पोस्टर व अन्य सामग्री भी बरामद की। कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने उन्हें मोहाली अदालत में पेश किया है।
कोर्ट ने इन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
26 जनवरी को सीएम को जान से मारने की दे चुका है धमकी
बता दें कि आतंकी पन्नू ने सीएम भगवंत मान को धमकी दे रखी है। वो 26 जनवरी को वारदात करने की फिराक में है। पन्नू ने वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कहा। उसने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है।
पन्नू ने वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया। पन्नू ने सीएम मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दिया है और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया। हालांकि सीएम भगवंत मान ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। सीएम ने एक प्रोग्राम में साफ शब्दों में कहा कि ऐसी धमकियां मुझे लोकसेवा से नहीं रोक सकती हैं।


