Tuesday, June 16, 2026

Google search engine
HomeCrimeजालंधर में दीपावली की रात हुए विवाद पर चली गोलियां:5 रौंद फायर...

जालंधर में दीपावली की रात हुए विवाद पर चली गोलियां:5 रौंद फायर हुए, एक की मौत, दूसरा गंभीर; बदमाश मनु पर आरोप

NRI SANJH JALANDHAR (2 NOVEMBER)

खिंगरा गेट के पास दो पक्षों में दीपावली की रात हुए विवाद के बाद आज देर शाम बदमाश मनु कपूर उर्फ मनु कपूर ढिल्लू ने अपने साथियों के साथ गोलियां चला दी। आरोपियों ने अपने अवैध वेपन से करीब पांच रौंद फायर किए। जोकि दो लोगों को लगे। इनमें से अली मोहल्ला के रहने वाले बादशाह नाम के युवक की मौत हो गई है। बता दें कि मनु शहर के एक बड़े कांग्रेसी नेता का करीबी है।

उसने इलाज के दौरान रामामंडी के जौहल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, बस्ती भूरेखां का रहने वाले उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों युवक अली मोहल्ला के रहने वाले एसके भाइयों के साथी हैं। गोली लगने के बाद सबसे पहले दोनों को सत्यम अस्पताल लेकर जाया गया था, जहां से उन्हें टैगोर भेजा गया और वहां से रेफर कर किसी तीसरे अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गोली चलाने का आरोप खिंगरा गेट के रहने वाले मनु नाम के बदमाश पर है। बताया जाता है कि करीब पांच राउंड फायरिंग की गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। क्राइम सीन पर जांच के लिए पुलिस टीमें पहुंच गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि युवकों के गोलियां पेट में लगी है। वारदात से पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आए आरोपियों ने गोलियां मार दी।

क्राइम सीन पर जांच के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ और थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने क्राइम सीन से गोली के खोल बरामद किए हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वारदात में कौन कौन आरोपी शामिल है, उनकी पहचान पहचान की जा रही है। बता दें कि जिस युवक पर गोलियां चलाने का आरोप है, उस पर पहले भी कई मामला दर्ज हैं। जिसमें हत्या की कोशिश सहित कई गंभीर केस हैं।



RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments