NRI SANJH JALANDHAR (2 NOVEMBER)
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। गोलीबारी के बीच अभी तक किसी भी पक्ष से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर आतंकवादियों के गोलीबारी के बाद शुरू हुई है।
इसके पहले शुक्रवार शाम जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गोली मार दी. गोली लगने से सूफियान और उस्मान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
राजनीतिक दलों ने की हमले की निंदा
हमले की राजनीतिक दलों ने निंदा की है. वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने पूछा कि “हाल के चुनावों के तुरंत बाद इन हमलों में अचानक वृद्धि क्यों हुई। एक्स पर एक पोस्ट में श्रीनगर से लोकसभा सांसद ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को सीधे नियंत्रित करने वाली भाजपा सरकार को इन बार-बार की विफलताओं के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।


