NRI SANJH JALANDHAR (10 AUGUST)
सरकारी टेलिकॉम एजेंसी बीएसएनएल सस्ते प्लान देने में नंबर एक पायदान पर है। एक तरफ जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्लान को महंगा कर दिया है तो BSNL अपने ग्राहकों को पुराने रेट में प्लान्स ऑफर कर रहा है। इस वजह से लोग बीएसएनएल की तरफ शिफ्ट होने लगे हैं।
BSNL दे रही JIO को कड़ी टक्कर
BSNL का नया प्लान जियो और एयरटेल को दाम के मामले में कड़ी टक्कर दे रहा है। सस्ते प्लान की लिस्ट में BSNL के पास 100 रुपए से कम कीमत का भी प्लान मौजूद है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 91 रुपए है, जिसमें बीएसएनएल यूजर्स को 90 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। कंपनी का यह प्लान एक वैलिडिटी प्लान है, जो आपको कार्ड को लंबे समय तक एक्टिव रखने में मदद करेगा।




