Anant-Radhika Wedding: ₹5000 करोड़ में हो रही अनंत-राधिका की पीशादी, VVIP मेहमानों के लिए 100 प्राइवेट जेट, करोड़ों के लग्जरी गिफ्ट,

NRI SANJH JALANDHAR (12 JULY)

Advertisement
Google search engine

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बस कुछ ही घंटों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शुक्रवार, 12 जुलाई को रात 9:30 बजे अनंत और राधिका शादी के सात फेरे लेंगे। सभी आयोजन मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में आयेजित हो रहे हैं।

विदेशी मेहमानों का स्वागत
इस शादी में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स, खेल जगत के नामी लोग, देश के बड़े नेता-राजनेता, विदेश के बड़े सीईओ, हॉलीवुड स्टार्स समेत कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे। गुरुवार से ही विदेशी मेहमानों का मुंबई में स्वागत शुरू हो गया है। हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन, यूके के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, सैमसंग के चेयरमैन ली जाए-योंग, ब्रिटेन के पूर्व PM टोनी ब्लेयर समेत कई बड़े विदेशी गेस्ट मुंबई पहुंच चुके हैं।

ग्लोबल सेंसेशन रेमा (डिवाइन इकुबोर) अनंत और राधिका की शादी में शिरकत करने के लिए मुंबई पहुंचे हैं. सिंगर की एयरपोर्ट से फोटो सामने आई है. उनका calm down गाना फेमस है. इसे 100 करोड़ बार सुना गया है. रीमा नाइजीरियन सिंगर है. 2019 में बनाए उनके गाने ‘काम डाउन’ ने संगीत की दुनिया में इंटरनेशनल लेवल पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. रीमा को मुंबई से खास लगाव है. उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वो जानते हैं कि शाहरुख खान और सलमान कौन हैं. मुझे भारत के कल्चर से प्यार है. अंबानी परिवार की शादी में रीमा की एंट्री ये बता रही है कि आज रात का जश्न सोच से भी परे होने वाला है. पूरा मुंबई आज कहेगा

Advertisement
Google search engine