रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, 47.4 डिग्री पहुंचा पारा, दो दिन रेड अलर्ट

NRI SANJH JALANDHAR (13 JUNE)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वीरवार को सूबे का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा में सीवियर हीट वेव के कारण यह स्थिति बनी हुई है। वहीं, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट में हीट वेव का असर रहा। इस कारण प्रदेश के छह जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग ने दो दिन रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी
-तेज धूप से बचें।
-हल्के रंग व ढीले कपड़े पहने।
-अपने सिर को कपड़े, टोपी व छतरी से ढकें।
-गर्मी से बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों का खास ध्यान रखें।
 
पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है और अगले दो दिन के लिए भी हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जून माह की शुरवात के मौसम ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

तेज गर्मी के चलते शहर का बाजारों में भी कोई खास चहल पहल नजर नहीं आई। तेज धूप व गर्म हवा से आफत मची हुई है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को दिन का तापमान 45 डिग्री तो रात में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वीरवार को 46 डिग्री सेल्सियस और रात का 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक यह पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर है, जिसके चलते केवल पहाड़ों से लगे इलाकों में ही शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका तापमान पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा।

पंजाब में 47.4 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा, वहीं अमृतसर का 46.0 डिग्री (सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक), लुधियाना का 45.0 डिग्री (सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक), पटियाला का 45.3 डिग्री (सामान्य से 6.1 डिग्री ऊपर), पठानकोट का 45.8, बठिंडा का 47.4 डिग्री, बरनाला का 44.3, फिरोजपुर का 45.0, मोगा का 43.7, जालंधर का 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 22.4 डिग्री का पारा फरीदकोट का रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री (सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर), लुधियाना का 28.5 डिग्री (सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर), पटियाला का 26.9 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक), पठानकोट का 27.8, बठिंडा का 28.2, बरनाला का 25.5 और जालंधर का 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement
Google search engine