CM अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से AAP नेताओं को दिए निर्देश

NRI SANJH JALANDHAR (13 JUNE)

Advertisement
Google search engine

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और आतिशी ने गुरुवार (13 जून) को तिहाड़ जेल में CM अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आतिशी ने कहा कि विधायकों को सीएम ने निर्देश दिया है। पानी संकट के बीच जनता के बीच रहना है।

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से उनसे भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी की स्थिति के बारे में पूछा।

क्या कुछ बोलीं आतिशी?

आतिशी ने कहा, “उन्होंने कहा है कि जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वह उठाए जाएं. विधायकों को अपने इलाकों में जाकर समस्या का समाधान करने की हिदायत दी है। माना जा रहा है कि ये मुलाकात तिहाड़ जेल के आगंतुक कक्ष (मुलाकाती जांगला) में हुई।

ED ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी। 21 दिनों की अंतरिम जमानत के बाद CM केजरीवाल ने 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया।

आतिशी के पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार (12 जून) को अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की।  बैठक के दौरान सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं।

Advertisement
Google search engine