पैसों के लेन-देन का मामले में जालंधर हाइट्स में रहने वाले कारोबारी ने किया सुसाइड

NRI SANJH JALANDHAR (13 JUNE)

Advertisement
Google search engine

पंजाब के जालंधर में पैसों के लेन-देने को लेकर एक कारोबारी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना जालंधर हाइट्स -1 के अर्बन एस्टेट फेस-2 की है। कारोबारी ने ब्लाक A से छलांग लगाई। खून से लथपथ देख उसे तुरंत लोगों ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तरुण मारवाहा के रूप में हुई है। तरुण अर्बन एस्टेट का रहने वाला है।

जानकारी देते हुए थाना सदर के सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि पुणे जालंधर हाइट्स-1 में व्यक्ति के सुसाइड की सूचना मिली थी जिसके पास मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि उक्त कारोबारी ने पार्किंग में गाड़ी खड़ी करके ब्लॉक-A में किसी से मिलने की बात कही।

इसके कुछ देर बाद उक्त कारोबारी ने ब्लॉक A से छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान तरुण मारवाहा निवासी अर्बन एस्टेट फेस 2 के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisement
Google search engine