Tuesday, March 10, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसंगरुर में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का सीएम ने किया उद्घाटन, तीर्थ यात्रा पर...

संगरुर में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का सीएम ने किया उद्घाटन, तीर्थ यात्रा पर बोले हवाई यात्रा से होगी

NRI SANJH JALANDHAR (11 JANUARY)


संगरुर में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की विशाल रैली हुई। जहां उन्होंने हॉकी एस्ट्रोटर्फ का उद्धाटन किया। वहीं उन्होंने तीर्थ यात्रा स्कीम पर बोलते हुए कहा कि यात्रा करने वालों को अब हवाईजहाज से यात्रा करवाई जाएगी। जिसके लिए जल्द ही बुकिंग शुरु होगी। संगरुर में वेट लिफ्टिंग और कांझला में ग्रामीण लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया है। सीएम मान ने कहा कि महिलाओं को रोजगार देने के लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। तीर्थ यात्रा को लेकर सीएम मान ने पौने दो करोड़ रुपए दिए हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने रेल के ईंजन देने के मना कर दिया है। पर कोई बात नहीं हम हवाई जहाज लेकर जाएगें।


स्कूल की वर्दियां सिलेगीं महिलाएं


मुख्य मंत्री मान ने कहा कि पंजाब में महिलाओं रोजगार देने के लिए सरकरी और प्राइवेट स्कूल की वर्दियां सिलने का काम शुरु हो चुका है और कई जगह पर करवाया जा रहा है। 25 के करीब प्राइवेट स्कूल सरकार से वर्दिया सिलवाने के लिए राजी हैं। दूसरे राज्यों में भी इसको लेकर बात चल रही है। वहीं महिलाओं के लिए अन्य रोजगार भी तलाशे जा रहे हैं जो घर में बैठ कर सकती हैं।


बंगाल जाएगें पंजाब के चावल
मुख्य मंत्री मान ने कहा कि बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बेनर्जी से बात चल रही है कि पंजाब के चावल वहां पर भेजे जाएं। अब बंगाल में भी पंजाब के चावल जाएगें चाहे रेलवे से भेजे या फिर ट्रकों से। केंद्र सरकार को बीच में रखा ही नहीं जाएगा। पंजाब की अन्य फसलों को भी दूसरे राज्यों में पहुंचाने के यत्न किए जाएगें। लाइब्रेरी के शुभारंभ दौरान सीएम ने स्टूडेंट्स के साथ मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित कर कहा कि इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक फायदा उठाओ। इन किताबों को पढ़कर ही डीसी बनते हैं। आप सिर्फ पढ़ने पर ध्यान दो, नौकरी देना उनका काम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments