अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई. एयर फोर्स बेस के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हुई, जब विमान एक नियमित मिशन पर था. हादसे के बाद घटनास्थल से काले धुएं का विशाल गुबार उठता दिखाई दिया, जिसे कई मील दूर से देखा जा सकता था.


