NRI SANJH JALANDHAR (11 JANUARY)
पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है। लेकिन इस दौरान पुलिस ने फगवाड़ा में एक काले रंग की थार पर गोलियां चला दी। गनीमत ये रहा कि इसमें किसी को कोई नुक्सान नही हुआ। लेकिन थार का शीशा टूट गया और टायर पंक्चर हो गया। गोलियां चलने के बाद फगवाड़ा व आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जो थार चला रहा था। वह किसी काग्रेसी नेता का बेटा है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर फगवाड़ा में आए हुए हैं। जिसको लेकर पुलिस ने कारवाई को अंजाम दिया। जब पुलिस ने थार को घेरने की कोशिश की तो युवक ने थार को मौके से भगा लिया। इस दौरान ये सारा घटना क्रम हुआ। कार रुकने पर पता चला की उसमें कांग्रेसी नेता का नाबालिग बेटा लड़की के साथ है। दोनों डर के मारे भाग रहे थे क्योंकि वह घर वालों को बताकर नहीं आए थे। तुरंत पुलिस ने दोनों को थाने ले गई, जिसके बाद उन्हें परिजनों के हवाले किया।


