Saturday, June 6, 2026

Google search engine
Homeनेशनलबंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, हवा की रफ्तार 120 किमी...

बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, हवा की रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटा, कई स्थानों पर गिरे पेड़

NRI SANJH JALANDHAR (27 MAY)

पश्चिम बंगाल में आधी रात के बाद से ही चक्रवाती तूफान रेमल का कहर देखने को मिल रहा है। लैंडफॉल की प्रक्रिया अगले कुछ घंटे में समाप्त हो जाएगी। हालांकि बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर पेड़ जड़ों से उखड़े पड़े हैं। बता दें कि इस दौरान भारी बारिश भी देखने को मिल रही है।

चक्रवाती तूफान “रेमल” का लैंडफॉल पश्चिम बंगाल की तटीय इलाकों में हो चुका है। लैंडफॉल की प्रक्रिया आधी रात शुरू हुई। इस दौरान समुद्र में चक्रवाती तूफान की अधिकतम रफ्तार 135 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल में खूब बर्बादी देखने को मिल रही है। बता दें कि चक्रवाती तूफान के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने के साथ ही बीरभूम, नदिया, पूर्वी बर्धमान, बांकुड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, बिधाननगर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बता दें कि पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज बारिश और हवा के कारण हालत खराब है।

बंगाल में “रेमल” लाई तबाही
अलीपुर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात रेमल के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में हवा की गति 100-120 किमी प्रतिघंटा से अधिक हो जाएगी। बता दें कि चक्रवाती तूफान रेमल के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह ने केंद्रीय एजेंसियों को युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी इस बाबत तैयारियों का जायजा लिया है। बता दें कि अगले कुछ घंटे तक चक्रवाती तूफान का कहर जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर जहां-तहां गिरे पड़े हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments