केजरीवाल का जवाब–आप अपने देश को संभाले
NRI SANJH JALANDHAR (25 MAY)
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के बीच दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शनिवार, 25 मई को परिवार संग वोट किया. उन्होंने वोट देने के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की. अपने पोस्ट में CM केजरीवाल लोगों से वोट देने की अपील करते हुए लिखा कि आज मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला है। उनके इस पोस्ट पर पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता फवाद चौधरी ने लिखा- ”शांति और सद्भावना ही नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करेगी।
इसके बाद CM अरविंद केजरीवाल ने फवाद चौधरी को जवाब देते हुए लिखा।
“चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालें। भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों (पाकिस्तान) का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

केजरीवाल के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए फवाद हुसैन ने लिखा कि सीएम साहब! चुनाव प्रचार आपका अपना मुद्दा है, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप उग्रवाद के मुद्दे का जिक्र करें. चाहें वह पाकिस्तान में हो या भारत में, यह एक ऐसा मुद्दा है जो सभी के लिए खतरनाक है. इस मुद्दे से हर किसी को चिंतित होना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा कि पाकिस्तान में स्थिति बहुत खराब है, लेकिन लोगों को बेहतर समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए।


