NRI SANJH JALANDHAR (17 MAY)
पंजाबी युवक की अमरेकिका में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 29 साल के तीर्थ के रूप में हुई। वह नवांशहर के गांव मेहंदीपुर का रहने वाला था। उसे अभी वहां पर गए हुए एक साल पांच महीने ही हुए थे। अब परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है, ताकि उसके शव को जल्दी देश ला जा सकें।
जैसे ही युवक की मौत की खबर गांव में पहुंची, उसके बाद से गांव में मातम छा हुआ है। रिश्तेदारों ने बताया कि वह वहां पर सकुशल पहुंच गया था। उसके बाद से छोटा मोटा काम कर अपनी रोटी चला रहा था। वहीं, अब वह गाड़ी चलाने के लिए वहां पर लाइसेंस बना रहा था। बेटे की मौत से परिवार वाले पूरी तरह से टूट गए है।
पारिवारिक मेंबरों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक दिन पहले उसने पारिवारिक मेंबरों से बातचीत की थी। पता चला है कि उसे खून की उल्टी हुई थी। इसके बाद उसकी मौत हाे गई। युवक के शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। 6 हफ्तों में पूरी होगी। हालांकि बेटे की मौत से परिवार वाले आहत है।


