Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहीट-वे से जल रहा पंजाब और उतर प्रदेश, मौसम विभाग ने ऑरेंज...

हीट-वे से जल रहा पंजाब और उतर प्रदेश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

NRI SANJH JALANDHAR (17 MAY)

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत में लू चलने का अलर्ट जारी हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन तक गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस हफ्ते के अंत तक कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार और शनिवार के बीच उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार के लिए भी लू चल सकती है। IMD के मुताबिक, आगामी 5 दिनों तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। 17 से 19 मई तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर सहित उत्तरी मैदानी इलाकों में लू की स्थिति तेज हो जाएगी, राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताह के अंत में मौसम की पहली लू देखने को मिलेगी। राजधानी में अभी तक लू वाले दिन रिकॉर्ड नहीं किए गए हैं क्योंकि अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहा है।

इस बीच मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई तक केरल पहुंचेगा, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर करीब 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल में स्थापित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments