Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअगले 48 घंटे में पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना

अगले 48 घंटे में पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना

NRI SANJH JALANDHAR (28 APRIL)

पंजाब में मौसम का मिजाज पिछले एक हफ्ते से लगातार ही बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई है।

कहा जा रहा है कि पंजाब के किसानों की मेहनत बर्बाद हो सकती है। मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों ने गेहूं की कटाई तेज कर दी है। किसान एक-दूसरे से कंबाइन और अतिरिक्त ट्रॉली मांग रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments