Saturday, July 18, 2026

Google search engine
Homeनेशनलभूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले...

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस 21वें दिन वहां से हटाकर अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है।अभी डॉक्टर उनकी जांच कर रहे है।इसके साथ ही पुलिस ने वहां से प्रदर्शनकारियों को भी हटने को कहा।

दिल्ली पुलिस ने साफ कहा कि हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से वहां से हट जाएं।

बता दें कि हर दिन आने वाले मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी थी. दो दिन पहले आई मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया था कि उनका वजन 8 किलो से अधिक घट गया था और उनकी सेहत बिगड़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments