Saturday, July 18, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसफीफा विश्व कप का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना में 20 जुलाई...

फीफा विश्व कप का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना में 20 जुलाई को,चैंपियन टीम को 51 मिलियन डॉलर का इनाम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा. स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस और अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराया था. सेमीफाइनल हारी दोनों टीमें आज आपस में भिड़ेंगी, ये मुकाबला तीसरे स्थान और चौथे स्थान की टीम के फैसले के लिए होगा। तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को भी 259 करोड़ रुपये मिलेंगे।

पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस पर 2-0 से जीत दर्ज की थी. इस संस्करण में सिर्फ बेल्जियम है, जो स्पेन के खिलाफ गोल कर सकी है. उनके आलावा कोई भी टीम स्पेन के खिलाफ गोल नहीं कर सकी, जो इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है. दूसरी तरफ अर्जेंटीना है, जिसमें दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने अपनी स्किल्स से सेमीफाइनल में हुए दोनों गोल में मदद की थी. जबकि 84वें मिनट तक इंग्लैंड 1-0 से आगे थी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे स्थान और चौथे स्थान के फैसले के लिए होने वाला मुकाबला भारतीय समयनुसार 19 जुलाई, 12:30 AM बजे से शुरू होगा, यानी आज 12:30 बजे से।

फीफा विश्व कप का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को होगा।खिताबी मुकाबला हारने वाली टीम को रनर-अप बनने पर 317 करोड़ रुपये इनामी राशि मिलेगी. चैंपियन टीम को 51 मिलियन डॉलर, करीब 490 करोड़ रुपये मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments