NRI SANJH Jalandhar (24 April)
इंटरनेट वास्तव में एक जादू की तरह है, यह किसी को भी रातों-रात सेलिब्रिटी बनाने की ताकत रखता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण डॉली चायवाला है। वह तब मशहूर हो गए जब लोग चाय पेश करने के उनके अनूठे तरीके के प्रशंसक बन गए। उन्होंने इंटरनेट की ताकत की बदौलत बहुत कुछ हासिल किया है। हाल ही में उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चाय परोसने का सम्मान मिला।
जिसका वीडियो खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साझा किया और कैप्शन में लिखा, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स जी को चाय पिलाने के बाद सोशल मीडिया की दुनिया के चर्चित चेहरे बने डोली चाय वाले ने गुरुग्राम में “NAMO” की चाय बनाकर पिलाई।
बता दें कि डॉली चायवाला ने सीएम को चाय परोसते हुए एक वीडियो साझा किया। जिसके बाद ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
गौर हो कि डॉली चायवाला कई बड़े कलाकारों के साथ कई बड़े चेहरों को अपने अनोखे अंदाज में चाय पीला चुके है। जिसमें उन्होंने कुछ महीनों पहले माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।


