Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेपीआई ग्रीन का शेयर 8 रुपए से पहुंचा 1700 तक, निवेशक हुए...

केपीआई ग्रीन का शेयर 8 रुपए से पहुंचा 1700 तक, निवेशक हुए करोड़पति

NRI SANJH Jalandhar(20 April)

शेयर बाजार में बहुत से ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि कई स्टॉक्स ऐसे भी हैं, जिसमें निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में आप किसी भी स्टॉक्स में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आज आपको ऐसे ही एक शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह शेयर केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) का है। कभी 8 रुपए पर ट्रेड कर रहे इस शेयर की कीमत अभी 1700 के पार निकल चुकी है। इस शेयर ने निवेशकों को 22 हजार फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। शेयर में अभी भी तेजी बनी हुई है।

केपीआई ग्रीन एनर्जी का शेयर साल 2020 में 17 अप्रैल को 8 रुपये के स्तर पर था। वहीं बीते शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी 19 अप्रैल 2024 को केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर 1,735 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले 5 दिनों में इस शेयर में 7 अंकों का उछाल आया है। वहीं बीते एक महीने में यह स्टॉक 16.60 फीसदी तक उछला है।

पिछले 6 महीनों की बात करें तो केपीआई ग्रीन एनर्जी ने निवेशकों को 213.82 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इस शेयर में 421.54 फीसदी का उछाल आ चुका है। शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। वहीं पिछले 4 वर्षों की बात करें तो केपीआई ग्रीन एनर्जी ने निवेशकों को 22 हजार फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। शेयरों का 52 सप्ताह का हाई लेवल 1895 रुपये है। वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 309 रुपये है।

केपीआई ग्रीन एनर्जी ने बीते एक साल में भी जबरदस्‍त प्रदर्शन किया है। साल 2024 की बात की जाए तो कंपनी के स्‍टॉक में 86 फीसदी का उछाल आ चुका है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में इस शेयर में और उछाल आ सकता है। तकनीकी चार्ट पर भी शेयर काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments