NRI SANJH Jalandhar (19 April)
पंजाब में एक बार मौसम का मिजाजबदला है। शुक्रवार को पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव हो गया। जिसका असर 2 दिन तक दिखने वाला है मौसम विभाग ने 19 अप्रैल आज और 21 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके दौरान तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा
हरियाणा में गर्मी का सितम बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। शुक्रवार को सिरसा का पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ का पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद का 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश-ओलावृष्टि के अलर्ट से किसानों की बढ़ी चिंता
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लंबे समय से ठंड रहने की वजह से इस बार गेहूं की कटाई में देरी हुई है. 20 अप्रैल के बाद कटाई में तेजी आने की संभावना है।


