NRI SANJH JALANDHAR (6 JAUNARY)
अरबाज खान और शुरा ने 24 दिसंबर को शादी कर ली है। मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी शुरा को उन्होंने फ्लाइंग किस दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनो एक साथ नया साल मनाकर वापिस मुंबई लौटे थे। ये वीडियो शुरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली थी। वीडियो में शुरा अरबाज को बुलाती हैं और फिर अरबाज पीछे मुड़कर उनको फ्लाइंग किस देते नजर आते हैं। अरबाज कहते हैं- चलो, चलते हैं। अरबाज खान ने भी शुरा के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
ब्रिटिश मेकअप आर्टिस्ट है शुरा खान
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान की शादी बहन अर्पिता खान के घर पर हुई थी। अरबाज और शुरा की शादी में खान परिवार के कुछ रिश्तेदारों के अलावा चंद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शुरा ब्रिटिश मेकअप आर्टिस्ट हैं। वो बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा के साथ काम करती थीं। अरबाज से उनकी मुलाकात अपकमिंग फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी।

घुटनों के बल बैठ बहन के सामने किया था शुरा को प्रपोज
शादी के बाद अरबाज खान की वाइफ शुरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अरबाज उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज कर रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए शुरा ने लिखा- 19 को मैंने हां कहा और 24 दिसंबर को हमारी शादी हो गई। यह बहुत जल्दी हुआ @arbaazkhanofficial। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए अरबाज ने कमेंट किया- घुटने पर बैठकर भी बहुत ऊंचा महसूस हो रहा था। बता दें अरबाज ने इससे पहले 1998 में मॉडल-एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। अरबाज और मलाइका का 21 साल का बेटा अरहान खान है। मलाइका इन दिनों फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।




