NRI SANJH JALANDHAR ( 6 JANUARY)
ठगों से बचने के लिए समय समय पर बैंक कर्मचारियों की जरिए ग्राहकों को जागरुक करते रहते हैं। यहां तक की फोन का ओटीपी भी सांझा करने से मना करते है। पूरे पंजाब के साथ देश विदेश में मशहूर लवली ऑटोज को भी ठगों ने नहीं छोड़ा। मैनेजर को मालिक बनकर 53 लाख रुपए ठग लिए। इस बात का पता तब चला जब अकाउंट्स की डिटेल चैक हुई और कोई भी ऑरिजनल डाक्यूटमेंट्स मैनेजर को नहीं मिला।
5 लोगों के खिलाफ साइबर क्राइम और थाना-4 में मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक मैनेजर शिल्पी रानी की तरफ से थाना-4 में दर्ज करवाई एफआईआर में बताया कि उन्हें दो महीने पहले एक क़ॉल आई। जो अपने आप को नरेश मित्तल बता रहा था और पैसे ट्रांसफर करने की बात कर रहा था। जिसके बाद अमित मित्तल की काल आई और उसने भी वही बात कही।
जिसके बाद उन्होंने ऑफिशियल ई-मेल पर पैसे की रिक्वेस्ट भेजने के लिए कहा तो ठगों ने भेज दी। शिल्पी रानी ने बताया कि ठगों ने फोन पर कहा कि चेक बुक खत्म हो गई है, 5 लोगों के बैंक अकाउंट में अमाउंट ट्रांसफर कर दी जाए। 2 महीने की जांच के बाद राम बाबू, सदाम हुसैन, लक्ष्मण कुमार, सचिन और नितिन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो महीने बाद थाना 4 में IPC की धारा 403, 420, 465, 468, 471, 120बी तथा 66डी IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
नवंबर महीने में हुई थी ठगी
बैंक मैनेजर ने बताया कि लवली ऑटोज का बैंक में करंट अकाउंट चल रहा है। नवंबर 2023 में एक फोन आया। व्यक्ति ने खुद का नाम लवली ऑटोज का मालिक अमित मित्तल बताया। कुछ समय बाद दोबारा फोन आया। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को लवली ऑटोज का पार्टनर नरेश मित्तल बताया। ईमेल रिसीव करने के बाद 16-17 नवंबर 2023 को सचिन कुमार के अकाउंट में 9.25 लाख, लक्ष्मण के खाते में 9.16 लाख, नितिन के खाते में 9.52 लाख, सदाम हुसैन के खाते में 7 लाख और राम बाबू दास के खाते में 9.83 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। 5 दिसंबर तक बैंक के पास कोई भी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट नहीं पहुंचा।


