Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटएक फिल्म के मिले थे 25 हजार रुपए और आज अरबों के...

एक फिल्म के मिले थे 25 हजार रुपए और आज अरबों के मालिक, लग्जरीा कारों का भी है शौक

NRI SANJHA, JALANDHAR (6 JAUNARY)

मेहनत करते रहने से जिंदगी अपने आप बदल जाती है। जीवन में कई कठिनाईयां आती हैं। जिसे किसी न किसी तरह से हल करना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री और संगीत की दुनिया में जब कंटेम्‍पररी और बेस्‍ट कंपोजर का नाम आता है तो आंखों के सामने एआर रहमान का नाम सबसे पहले आता है। फिल्म इंडस्ट्री की संगीत दुनिया में जैसे ही कदम रखा तो रिवोल्‍यूशन आ गया। बता दें कि रहमान फिल्‍मों से पहले ऐड और जिंगल्‍स में संगीत देते थे और मणिरत्नम की फिल्‍म रोजा से उन्‍होंने फिल्‍मों में संगीत देने की शुरुआत की थी। एक फिल्म के जहां एआर रहमान को 25 हजार रुपए मिले थे। वहीं अब करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। आईए जानते हैं एआर रहमान के बारे में।

एआर रहमान ने 11 साल की उम्र में कैसियो पियानो बजाना शुरू कर दिया था. इसके अलावा वे गिटार, पर्कशन, ड्रम, हार्पेजी, कॉन्टिनम फिंगरबोर्ड, कीबोर्ड, पियानो, अकॉर्डियन, गॉब्लेट ड्रम, कॉन्सर्ट वीणा आदि भी बजाने में माहिर हैं. बता दें कि जब वे छोटे थे तो उन्हें दूरदर्शन के वंडर बैलून में देखा गया था जहां वे एक साथ 4 कीबोर्ड बजाने वाले बच्‍चे के रूप में फेमस हुए थे.

फिल्म रोजा से की थी शुरुआत

साल 1992 में मशहूर फिल्‍मकार मणिरत्‍नम ने अपनी फिल्‍म रोजा में म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एआर रहमान के काम को देखकर संगीत देने के लिए उन्‍हें अप्रोच किया। रहमान तुरंत तैयार हो गए और इस फिल्‍म में एक से बढ़कर एक ऐसा संगीत दिया कि फिल्‍म का हर गाना सुपरहिट हो गए। यही नहीं, इस फिल्‍म में संगीत देने के लिए उन्‍हें नेशनल अवार्ड भी मिला. हालांकि कहा जाता है कि इसी फिल्‍म के लिए रहमान को महज 25 हजार रुपए दिए गए थे.

एक फिल्म के लेते हैं 8 करोड़ रुपए
एआर रहमान आज सबसे मंहगे म्यूजिक कंपोजर हैं। एक फिल्‍म के लिए 8 करोड़ रूपए लेते हैं जबकि अपनी आवाज देने के लिए एक गाने का 3 करोड़ रुपए लेते हैं. आज वे 2000 करोड़ रुपए से ज्‍यादा संपत्ति के मालिक हैं। एक महीने की कमाई उनकी 15 करोड़ से ज्यादा है। इसी के साथ रहमान को लग्‍जरी कारों का शौक भी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments