Monday, June 8, 2026

Google search engine
Homeनेशनलप्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन लागू: राजधानी में पहले दिन 350 रजिस्ट्री दर्ज

प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन लागू: राजधानी में पहले दिन 350 रजिस्ट्री दर्ज

NRI SANJH JALANDHAR (5 April)

मध्य प्रदेश में बुधवार से प्रॉपर्टी की नई गाइड लाइन लागू हो गई। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 की कलेक्टर गाइडलाइंस संपदा- 2 अपलोड कर दी गई। इसके बाद प्रदेश भर में गुरुवार से नई दरों पर रजिस्ट्री की जा रही है। वहीं राजधानी भोपाल में पहले दिन 350 रजिस्ट्री दर्ज की गई।

दरअसल, तीन दिन से रजिस्ट्री पर ब्रेक लगा हुआ था। गुरुवार से ही रजिस्टर शुरू हो चुकी है। ऐसे में अफसरों का कहना है कि आने वाले दिनों में रजिस्ट्री का आंकड़ा बढ़ेगा। नई कलेक्टर गाइडलाइंस में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 1443 लोकेशन पर रेट बढ़ाई गए हैं। जिसके तहत अब इन लोकेशन पर रजिस्ट्री करने के लिए वर्तमान गाइडलाइंस के हिसाब से स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्री फीस, जनपद ड्यूटी देनी होगी। महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री करने पर स्टांप ड्यूटी में पूर्व की तरह छूट जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments