Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeनेशनल(ब्रेकिंग) Heart Attack से मुख्तार अंसारी की मौत

(ब्रेकिंग) Heart Attack से मुख्तार अंसारी की मौत

NRI SANJH JALANDHAR (28 March)

बांदा जेल में हार्ट अटैक के बाद मुख्तार को जेल से अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। मुख्तियार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर में कलेक्टर ने धारा 144 लागू कर दी है। प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज का कहना है जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनके मुताबिक परिवार वालों ने उन्हें जानकारी दी है कि गाजीपुर में भी घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बांदा में मुख्तार अंसारी का केस देखने वाले वकील नसीम हैदर का कहना है कि मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। उन्हें भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है । उनसे कहा गया है कि जब जरूरत होगी फोन करके बुला लिया जाएगा। बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुख्तार अंसारी की हालत काफी गंभीर है।

वहीं इसी बीच मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम है और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात है। डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्दश दिए हैं।मुख्तार की तबीयत बिगड़ने पर मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।इसके साथ ही मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत भी बांदा के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं अफजाल अंसारी कुछ देर पहले गाजीपुर से बांदा के लिए रवाना हुए हैं और हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी की पैरवी करने वाले वकील अजय श्रीवास्तव भी बांदा के लिए रवाना हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments