Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeनेशनलजरीन खान ने की अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ इफ्तार पार्टी

जरीन खान ने की अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ इफ्तार पार्टी

NRI SANJH JALANDHAR (18 MARCH)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों बड़े पर्दे से नदारद हैं। बॉक्स ऑफिस पर हाल-फिलहाल उनकी कोई भी फिल्में रिलीज नहीं हुई हैं। हालंकि एक्ट्रेस भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इस बीच हाल ही में जरीन खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें वह अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ इफ्तार पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये क्यूट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जरीन ने अनाथ आश्रम के बच्चों संग मनाया रमादान


ये महीना रमादान का चल रहा है। आम लोगों की तरह ही सितारे भी इस पावन महीने को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। एक्ट्रेस जरीन खान भी इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने रमादान सेलिब्रेशन की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ इस त्योहार को और अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/C4pkxBgs0a8/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। बता दे कि जरीन वैसे तो अपना बर्थडे 14 मई को मनाती हैं, लेकिन इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब के जरीन पांचवे रोजे के दिन की पैदा हुई थीं। ऐसे में अपने इस खास दिन को एक्ट्रेस अंजुमन ए इस्लाम अनाथालय आकर बच्चों के साथ सेलिब्रेटकरना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इन बच्चों के साथ रमादान और बर्थडे सेलिब्रट करके काफी अच्छा लगा और इन बच्चों से मिलकर वे बहुत खुश हैं।

इन फिल्मों में नजर आईं जरीन
वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन को बीते कुछ सालों में ‘वजह तुम हो’, ‘हाउसफुल 2’, ‘रेडी’, ‘वीरप्पन’, ‘अक्सर 2’ और ‘1921’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments