Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सबिहार NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी...

बिहार NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

NRI SANJH JALANDHAR (18 MARCH)

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने एनडीए नेताओं के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए गठबंधन की सभी सीटों का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि फॉर्मूले पर चर्चा हुई और एनडीए गठबंधन में शामिल सभी दलों ने इसे स्वीकार कर लिया हैं.

जो फॉर्मूला तय हुआ है उसके मुताबिक, बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 5, मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 1 सीट तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1 सीट दी गई है. गौर करने वाली बात ये है कि इसमें पशुपति पारस की लोकजन शक्ति पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है. पारस ने कुछ दिन पहले ही बगावत के संकेत देते हुए कहा था कि उनके पास विकल्प खुले हुए हैं.

बीजेपी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव: पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सूर, सासाराम और अररिया

जदयू के खाते में आई ये सीटें: बाल्मिकी नगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, जहानबाद और शिवहर

चिराग पासवान पांच सीटों पर लड़ेंगे चुनाव: वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments