Tuesday, June 9, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सतेलंगाना की राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, आ सकती है लोक सभा चुनाव...

तेलंगाना की राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, आ सकती है लोक सभा चुनाव के मैदान में

NRI SANJH JALANDHAR (18 MARCH)

लोकसभा चुनावों की तारीख तय होने के बाद बड़ी राजनीतिक हस्तियां इधर से उधर हो रही है। वही तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। उनके पास पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी है। माना जा रहा है कि चुनावी राजनीति में फिर से प्रवेश करने के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

सुंदरराजन 2019 तक तमिलनाडु भाजपा की प्रमुख थीं। सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। पुराने कांग्रेसी कुमारी अनंतन की बेटी सुंदरराजन ने राज्यपाल बनाए जाने से पहले दो दशक से अधिक समय भाजपा में गुजारा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments