Sunday, April 19, 2026

Google search engine
HomeCrimePolice कंट्रोल रूम के सामने गंडासे से युवक को काटा, आरोपी फरार

Police कंट्रोल रूम के सामने गंडासे से युवक को काटा, आरोपी फरार

NRI SANJH JALANDHAR (26 February)

शिमला के माल रोड पर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने एक युवक का तेजधार हथियार (गंडासे) से हत्या कर दी गई। घटना देर रात 2 बजे की है। वहीं  हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय मनीष उपमंडल चौपाल, जिला शिमला निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मनीष मालरोड के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से मिले हथियार भी अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि आरोपी अभी फरार हैं।

जान बचाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा मृतक 

पुलिस के मुताबिक घटना मालरोड एरिया की है। रात करीब 2 बजे रेस्टोरेंट में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मनीष पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण मनीष बुरी तरह से घायल हो गया और अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता हुआ पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ आया। 

गंडासे से तोड़ा कंट्रोल रूम का शीशा 

जिस हथियार से उसके ऊपर हमला हुआ था उसको भी अपने साथ ले आया। इस बीच मनीष ने अपने हाथ में ले रखे गंडासे से पुलिस कंट्रोल रूम के ऑफिसर रूम के दरवाजे का शीशा तोड़ा। जिसके बाद रूम के कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकल कर घायल व्यक्ति (मनीष) को उठाया और अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

माल रोड पर नौकरी करता है आरोपी 

SHO सदर थाना धर्म सेन नेगी ने बताया कि रात करीब 2 बजे युवक की हत्या की गई। आरोपी की पहचान हो गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही SHO ने बताया आरोपी भी मॉल रोड पर वेक एंड वेकरी के साथ जीरो एक दुकान पर ही नौकरी करता है।

पिता बोले – आरोपी की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे​​​​​​​

इस हत्या के बाद मृतक के पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वह बेटे के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments